फतेहपुर में संचालित हो रही थी अवैध फैक्ट्री, पुलिस ने संचालक पर दर्ज किया मुकदमा
फतेहपुर जनपद में सुप्रीम पाइप के नाम से फर्जी फैक्ट्री चलाने वाले संचालक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। फैक्ट्री संचालक राजेश केसरवानी अपनी पत्नी सुमन देवी के नाम से फर्म चला रहा था।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जन्मत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद में सुप्रीम पाइप के नाम से फर्जी फैक्ट्री चलाने वाले संचालक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। फैक्ट्री संचालक राजेश केसरवानी अपनी पत्नी सुमन देवी के नाम से फर्म चला रहा था।
सुप्रीम फैक्ट्री दिल्ली के संचालक कुलदीप ने यह फर्जी फैक्ट्री पकड़ी है। मामला हथगांव थाना के कस्बे का है। हथगांव कस्बे में पिछले कई साल से यह अवैध फैक्ट्री संचालित थी। पुलिस ने फैक्ट्री संचालक सुमन देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Janmat News 
