एक्सीडेंटल सांसद हैं अवधेश प्रसाद, झूठ फैलाकर जीते चुनाव: भाजपा नेता डॉ.सर्वेश वर्मा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अयोध्या की गोसाईगंज विधानसभा से भावी प्रत्याशी डॉ. सर्वेश वर्मा ने समाजवादी पार्टी के अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद पर तीखा हमला बोला।

एक्सीडेंटल सांसद हैं अवधेश प्रसाद, झूठ फैलाकर जीते चुनाव: भाजपा नेता डॉ.सर्वेश वर्मा

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अयोध्या की गोसाईगंज विधानसभा से भावी प्रत्याशी डॉ. सर्वेश वर्मा ने समाजवादी पार्टी के अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने अवधेश प्रसाद को एक्सीडेंटल सांसद बताते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने झूठ और भ्रम फैलाकर लोकसभा चुनाव जीता था तथा जनता अब उनकी वास्तविकता समझ चुकी है।

डॉ. सर्वेश वर्मा ने कहा कि यदि आज लोकसभा चुनाव हो जाए तो अवधेश प्रसाद दो लाख से अधिक मतों से चुनाव हार जाएंगे। उनका आरोप था कि सांसद बनने के बाद अवधेश प्रसाद ने जनता से दूरी बना ली है और अयोध्या के विकास तथा जनसमस्याओं की पूरी तरह अनदेखी की है।

राम मंदिर से जुड़े मुद्दे का उल्लेख करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद अयोध्या के सांसद पूरी तरह मौन रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस विषय पर पूरे देश की नजर थी, उस पर सांसद ने कोई प्रभावी भूमिका नहीं निभाई और जनता की भावनाओं की उपेक्षा की।

डॉ. वर्मा ने कहा,"अवधेश प्रसाद एक्सीडेंटल सांसद होने के साथ-साथ अयोध्या के सबसे बड़े अहंकारी राजा भी हैं। ऐसा अहंकार में डूबा हुआ राजा हमने कभी नहीं देखा,जिसे अयोध्या की जनता से कोई लेना-देना नहीं है।"

समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के नेता केवल अपनी राजनीति और स्वार्थ साधने में लगे रहते हैं। सपा जनता को गुमराह कर वोट हासिल करती है, जबकि जनहित के मुद्दों पर उसकी कोई गंभीरता नहीं है।

डॉ.सर्वेश वर्मा ने आरोप लगाया कि "अवधेश प्रसाद समाजवादी पार्टी के पोस्टरबॉय बनकर रह गए हैं। पार्टी उन्हें अयोध्या का राजा बताने का काम करती है, लेकिन जनता जान चुकी है कि यह सिर्फ नाम के राजा हैं और जनता के हितों से उनका कोई सरोकार नहीं है।"

उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी के बहकावे में नहीं आएगी और भाजपा को प्रचंड समर्थन देकर विकास की राजनीति पर अपनी मुहर लगाएगी।