औरैया: पत्नी की मौत के सदमे में पति ने भी तोड़ा दम, एक साथ उठी दोनों की अर्थी

उप्र के औरैया जनपद से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यह हृदयविदारक घटना दिबियापुर थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव की है।

औरैया: पत्नी की मौत के सदमे में पति ने भी तोड़ा दम, एक साथ उठी दोनों की अर्थी
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यह हृदयविदारक घटना दिबियापुर थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव की है।

प्राप्त समाचार के अनुसार बीमारी से पीड़ित पत्नी की मौत के सदमे में पति ने भी दम तोड़ दिया। जब पति-पत्नी की एक साथ अर्थी उठी तो गांव में मातम छा गया।

अंतिम संस्कार से पहले पत्नी की मांग में सिंदूर भरते समय पति की तबीयत बिगड़ गई। हार्ट अटैक आने से पति की भी मौके पर मौत हो गई। दंपति के निधन से दो बेटों पर दुखों का पहाड़ टूट गया। ग्रामीणों ने परिवार को आर्थिक सहायता व सरकारी मदद दिलाने की मांग की है।