अयोध्या के गोसाईगंज में बोले भाजपा नेता सर्वेश वर्मा- "कुर्मी समाज डरने वाला नहीं, इतिहास बनाने वाला है
उप्र के अयोध्या जनपद की गोसाईगंज विधानसभा की सियासत में उस वक्त हलचल तेज हो गई जब वरिष्ठ भाजपा नेता व दावेदार प्रतियासी सर्वेश कुमार वर्मा ने प्रेस वार्ता में विपक्ष पर जमकर हमला बोला।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद की गोसाईगंज विधानसभा की सियासत में उस वक्त हलचल तेज हो गई जब वरिष्ठ भाजपा नेता व दावेदार प्रतियासी सर्वेश कुमार वर्मा ने प्रेस वार्ता में विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता और जनता के समर्थन से विरोधी घबराए हुए हैं, इसलिए अफवाहों का सहारा ले रहे हैं।
सर्वेश वर्मा ने दो टूक कहा, "कुर्मी समाज डरने वाला नहीं, बल्कि संघर्ष और मेहनत से इतिहास रचने वाला समाज है। हमने हमेशा जनता के हक की लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ते रहेंगे। समाजवादी पार्टी के पीडीए अभियान पर निशाना साधते हुए उन्होंने इसे "राजनीतिक छलावा" करार दिया।
उन्होंने सवाल उठाया कि सपा सरकार के दौरान पिछड़ों, दलितों और कुर्मी समाज को कितना सम्मान और भागीदारी मिली। उनका आरोप था कि सपा की राजनीति हमेशा कुछ खास लोगों तक सीमित रही है।
वही सपा नेता अभिषेक मिश्रा पर तंज कसते हुए वर्मा ने कहा कि कुछ नेता चुनाव आते ही एसी कमरों से निकलकर किसानों के हितैषी बनने का नाटक करते हैं, जबकि उन्हें खेती-किसानी की बुनियादी जानकारी तक नहीं होती।
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि हर सीट महत्वपूर्ण है और पार्टी नेतृत्व जो भी जिम्मेदारी देगा, उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे।
उन्होंने दावा किया कि अब पिछड़ा, दलित और स्वाभिमानी कुर्मी समाज किसी के बहकावे में आने वाला नहीं है और विकास की राजनीति को ही समर्थन देगा।
सर्वेश वर्मा ने अंत में कहा, "जनता का आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है और जनता के भरोसे ही आगे की लड़ाई लड़ी जाएगी।"


