अयोध्या: तपस्वी महाराज की पुण्यतिथि व मूर्ति स्थापना दिवस के अवसर पर हवन पूजन और भंडारे का आयोजन

उप्र के अयोध्या के जमथरा घाट स्थित यमस्थल श्री सीताराम संकट मोचन हनुमान मंदिर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी साकेतवासी महंत तपस्वी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर तीन दिवसीय हवन पूजन सीताराम संग कीर्तन व भंडारे का अयोजन किया गया।

अयोध्या: तपस्वी महाराज की पुण्यतिथि व मूर्ति स्थापना दिवस के अवसर पर हवन पूजन और भंडारे का आयोजन
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या के जमथरा घाट स्थित यमस्थल श्री सीताराम संकट मोचन हनुमान मंदिर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी साकेतवासी महंत तपस्वी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर तीन दिवसीय हवन पूजन सीताराम संग कीर्तन व भंडारे का अयोजन किया गया।

जिसमे अयोध्या के संत महंत व श्रद्धालू सम्मलित हुये और तपस्वी महाराज की प्रतिमा पर मालार्पण कर उन्हें नमन कर याद किया। युवा समाज सेवी ज्ञानेश्वर जायसवाल ने बताया की आज हमारे महाराज जी की पुण्यतिथि है।

कई वर्ष पूर्व इसी पुण्यतिथि के अवसर पर तपस्वी महाराज की मूर्ति भी स्थापित की गई थी। तब से आज तक इसी शुभ मुहूर्त पर हवन पूजन व भंडारे का आयोजन किया जाता है।

इस वर्ष भी महाराज जी की पुण्यतिथि और मूर्ति स्थापना दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम हुआ जो 14 अप्रैल को शुरू हुआ जिसमें हवन पूजन सुंदरकांड पाठ के बाद साधु संतों का कच्चे भोग का भंडारा किया गया।

आज 15 अप्रैल को हवन पूजन के बाद पक्के भोजन का भंडारा हुआ और साधु संतों को दक्षिना भेंट कर उनका स्वागत सत्कार किया गया। कल भी इसी तरीके का आयोजन किया जाएगा और कच्चे भोग का भंडारा होगा।

उसके बाद सभी साधु संतों की विदाई की जाएगी। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम है जो 14 अप्रैल को शुरू हुआ और 16 अप्रैल को इसका समापन होगा इस कार्यक्रम मे अयोध्या के साधु संत महंत व श्रद्धालु सम्मिलित हुए और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।