अयोध्या: जगतगुरु परमहंसचार्य को आतंकी संगठन से मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस और खुफिया एजेंसियां सक्रिय

उप्र की रामनगरी अयोध्या से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाली बड़ी खबर सामने आई है। तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की ओर से जान से मारने की धमकी मिली है।

अयोध्या: जगतगुरु परमहंसचार्य को आतंकी संगठन से मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस और खुफिया एजेंसियां सक्रिय
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र की रामनगरी अयोध्या से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाली बड़ी खबर सामने आई है। तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की ओर से जान से मारने की धमकी मिली है।

इस धमकी में उनका सर कलमकरने तक की बात कही गई है। घटना के बाद धार्मिक और सुरक्षा महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गई हैं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जगद्गुरु परमहंस आचार्य के अनुसार, उन्हें एक फोन कॉल के माध्यम से यह धमकी मिली। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा बताया और कहा कि आप हिंदू राष्ट्र की बात करते हो, हम तुम्हारा सर कलम कर देंगे।इस धमकी के बाद माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया है।धमकी मिलने के तुरंत बाद परमहंस आचार्य ने कोतवाली अयोध्या में लिखित तहरीर दी।

इसके साथ ही उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई है, ताकि मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए जल्द कार्रवाई हो सके।इस मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस और खुफिया एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गई हैं।

कॉल की जांच शुरू कर दी गई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कॉल कहां से और किसके द्वारा किया गया था। सुरक्षा के लिहाज से परमहंस आचार्य की सुरक्षा भी बढ़ाई जा सकती है।