फतेहपुर में Domino's Pizza की बड़ी लापरवाही; ऑर्डर किया वेज, डिलीवरी हुई नॉनवेज की
उप्र के फतेहपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां domino's की लापरवाही पर एक परिवार ने धार्मिक भावनाएं को आहत करने का आरोप लगाया है।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां domino's की लापरवाही पर एक परिवार ने धार्मिक भावनाएं को आहत करने का आरोप लगाया है।
दरअसल, फतेहपुर के रहने वाले अनुभव शुक्ला ने अपने पिता के जन्मदिन के मौके पर परिवार के साथ जश्न मनाने के लिए मशहूर फूड कंपनी Domino's Pizza से वेज पिज्जा ऑर्डर किया था।
आरोप है कि कंपनी की ओर से वेज पिज्जा की जगह नॉनवेज की डिलीवरी कर दी गई। बताया जा रहा है कि जैसे ही परिवार को इस बात की जानकारी हुई, घर में नाराज़गी और आक्रोश फैल गया।
पीड़ित अनुभव शुक्ला का कहना है कि उन्होंने स्पष्ट रूप से वेज पिज्जा ऑर्डर किया था, लेकिन इसके बावजूद नॉनवेज भेज दिया गया, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
मामले को गंभीर मानते हुए अनुभव शुक्ला ने फतेहपुर कोतवाली में तहरीर देकर Domino's के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि यह सिर्फ एक गलती नहीं बल्कि बड़ी लापरवाही है, जिसके लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Janmat News 
