अमेठी: त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने की गोष्ठी, डीजे संचालकों को ध्वनि मानकों का पालन करने के निर्देश
उप्र के अमेठी जनपद में आगामी शारदीय नवरात्रि, दशहरा सहित अन्य त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने दुर्गापूजा समितियों के सदस्यों एवं डीजे संचालकों के साथ गोष्ठी की।
अमेठी से राम मिश्रा की रिपोर्ट
अमेठी/जनमत न्यूज़। उप्र के अमेठी जनपद में आगामी शारदीय नवरात्रि, दशहरा सहित अन्य त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने दुर्गापूजा समितियों के सदस्यों एवं डीजे संचालकों के साथ गोष्ठी की।
इस दौरान शासन एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशों से अवगत कराते हुए त्योहारों को शांति,सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। पुलिस ने डीजे संचालकों को शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।
निर्धारित ध्वनि सीमा (डेसीबल) में ही डीजे बजाने तथा किसी भी प्रकार के भड़काऊ, आपत्तिजनक अथवा विवादित गाने नहीं बजाने की हिदायत दी गई।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने सभी समिति पदाधिकारियों एवं डीजे संचालकों से त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।



