अयोध्या: होली के त्योहार को देखते हुए मिलावट खोरो पर खाद्य विभाग हुआ सख्त, जरी किए निर्देश

उप्र के अयोध्या जनपद में होली के त्यौहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग कि मिलावट खोरो पर लगातार कार्यवाही जारी है।

अयोध्या: होली के त्योहार को देखते हुए मिलावट खोरो पर खाद्य विभाग हुआ सख्त, जरी किए निर्देश
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद में होली के त्यौहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग कि मिलावट खोरो पर लगातार कार्यवाही जारी है। खाद्य सहायक आयुक्त मानिकचंद सिंह ने बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री को रोकने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ​

विशेष अभियान और टीमें खाद्य ​आयुक्त और जिलाधिकारी के आदेश पर 19 फरवरी से 28 फरवरी तक एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ​इस अभियान के लिए प्रतिदिन दो टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें एसडीएम (SDM) और सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देशन में काम कर रही हैं।

​छापेमारी और कार्रवाई ​हाल ही में की गई छापेमारी में लगभग 80 किलो मिलावटी पनीर जब्त कर उसे नष्ट किया गया है। ​होली पर 'गुझिया' की बढ़ती मांग के कारण खोया पर विशेष नज़र रखी जा रही है।

​अयोध्या में खोया बाहर से आता है, इसलिए बाहर से आने वाले वाहनों की 'रेकी' की जा रही है। ताकि मिलावटी सामान को पकड़ा जा सके। ​मिठाई विक्रेताओं के लिए निर्देश जारी किए है।

दुकानदारों के लिए कुछ सख्त निर्देश जारी किए गए है-

  • सभी मिठाइयों पर 'बेस्ट बिफोर' (कब तक उपयोग करें) और 'एक्सपायरी डेट' साफ तौर पर लिखी होनी चाहिए।
  • दुकानों पर स्पष्ट रेट लिस्ट होनी चाहिए और किसी भी प्रकार की ओवरप्राइसिंग नहीं होनी चाहिए।
  • दुकानों पर साफ-सफाई और हाइजीन का पूरा ध्यान रखा जाए।
  • किसी भी परिस्थिति में बासी मिठाइयाँ न बेची जाएँ।

सहायक खाद्य आयुक्त मानिक चंद सिंह ने मिलावट खोरो को ​चेतावनी दी है कि यदि किसी भी नागरिक की ओर से मिलावट या खराब गुणवत्ता की शिकायत मिलती है, तो फूड सेफ्टी एक्ट (Food Safety Act) के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।