प्रतापगढ़ के हीरागंज बाजार में गारमेंट्स की दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी; कारण स्पष्ट नहीं

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के महेशगंज थाना क्षेत्र के हीरागंज बाजार में बुधवार को गारमेंट्स की एक दुकान में भीषण आग लगने से बाजार में अफरातफरी मच गई।

प्रतापगढ़ के हीरागंज बाजार में गारमेंट्स की दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी; कारण स्पष्ट नहीं
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट 

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के महेशगंज थाना क्षेत्र के हीरागंज बाजार में बुधवार को गारमेंट्स की एक दुकान में भीषण आग लगने से बाजार में अफरातफरी मच गई। दुकान की ऊपरी मंजिल से शुरू हुई आग देखते ही देखते फैलने लगी। आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। वहीं, स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दुकान का शटर बंद होने के कारण जेसीबी की मदद से शटर का ताला तुड़वाया गया, ताकि अंदर तक पहुंचकर आग पर काबू पाया जा सके।

सूचना मिलने पर महेशगंज पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई। दुकान में आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। आग से हुए नुकसान का आकलन भी अभी सामने नहीं आया है।