चंदौली: गेहूं की खड़ी फसल में लगी भीषण आग, 50 बीघा फसल जलकर राख
उप्र के चंदौली जिले में गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लगने की खबर है. आग लगने से करीब 50 बीघा फसल जलकर राख हो गई। घटना जनपद के बबुरी थाना क्षेत्र के जलखोर गांव के सिवान की है।
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जिले में गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लगने की खबर है. आग लगने से करीब 50 बीघा फसल जलकर राख हो गई। घटना जनपद के बबुरी थाना क्षेत्र के जलखोर गांव के सिवान की है।
मिली जानकारी के अनुसार हार्वेस्टर पर कार्यरत मजदूरों द्वारा बीड़ी पीकर फेंकने से गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग गई। तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया।
मौके पर अफरातफरी मच गई और ग्रामीणों में दहशत फ़ैल गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने दमकल कर्मियों पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाया।
ग्रामीणों के मुताबिक बीडी की चिंगारी से निकली आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाते ही दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Janmat News 
