बलरामपुर: दुर्गा पंडाल में हुए खूनी हादसे पर CM योगी ने जताया दुःख मुआवजे का किया एलान

उप्र के बलरामपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के चरन गहिया बेल्हा गांव में शनिवार रात करीब 10:30 बजे तेज रफ्तार कार ने दुर्गा पंडाल में मौजूद लोगों को रौंद दिया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई

बलरामपुर: दुर्गा पंडाल में हुए खूनी हादसे पर CM योगी ने जताया दुःख मुआवजे का किया एलान
Published By- Diwaker Mishra

बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट 

बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के चरन गहिया बेल्हा गांव में शनिवार रात करीब 10:30 बजे तेज रफ्तार कार ने दुर्गा पंडाल में मौजूद लोगों को रौंद दिया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज जारी है।

घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। गांव में सड़क किनारे दुर्गा माता का मंदिर है। मंदिर के बगल में सड़क से नीचे टेंट लगाकर पर्दे पर वीडियो दिखाया जा रहा था।

इसी दौरान अनियंत्रित होकर आ रही कार टेंट का कुछ हिस्सा तोड़ते हुए वहां मौजूद लोगों पर चढ़ गई। कार की चपेट में आने से सात लोग घायल हो गए। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई, जबकि कार को भी नुकसान पहुंचा।

CM योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुःख जताते हुए मुआवजे का एलान किया है. CMयोगी ने X पर लिखा- 

जनपद बलरामपुर में एक व्यक्तिगत कार्यक्रम के दौरान हुई दुर्घटना में लोग की असामयिक मृत्यु अत्यंत दुःखद है।
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को ₹02-02 लाख व घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।