बलरामपुर: सफाई के दौरान डेहरी में बैठे सांप ने किशोरी को डसा, इलाज के दौरान मौत

उप्र के बलरामपुर जनपद के थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुजहना खास में सोमवार सुबह घर की सफाई करते समय जहरीले सांप के काटने से 12 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई।

बलरामपुर: सफाई के दौरान डेहरी में बैठे सांप ने किशोरी को डसा, इलाज के दौरान मौत
Published By- Diwaker Mishra

बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट 

बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर जनपद के थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुजहना खास में सोमवार सुबह घर की सफाई करते समय जहरीले सांप के काटने से 12 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मिश्रीलाल की 12 वर्षीय पुत्री शिवानी सोमवार सुबह करीब 11 बजे घर के कमरे की सफाई कर रही थी। इसी दौरान डेहरी के नीचे हाथ डालते ही उसमें बैठे जहरीले सांप ने उसके हाथ में डस लिया।

सांप के काटने के बाद किशोरी घर से बाहर आई और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। आनन-फानन में ग्रामीण और परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है