हाथरस: बंजारा हक अधिकार महारैली में ओमप्रकाश राजभर ने की शिरकत, कई अहम मुद्दों पर सवालों के दिए जवाब

उप्र के हाथरस जनपद में प्रदेश सरकार के पंचायतीराज व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर बंजारा समाज की हक अधिकार सभा में शिरकत की।

हाथरस: बंजारा हक अधिकार महारैली में ओमप्रकाश राजभर ने की शिरकत, कई अहम मुद्दों पर सवालों के दिए जवाब
Published By- Diwaker Mishra

हाथरस से होमेश मिश्रा की रिपोर्ट

हाथरस/जनमत न्यूज़। उप्र के हाथरस जनपद में प्रदेश सरकार के पंचायतीराज व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर बंजारा समाज की हक अधिकार सभा में शिरकत की। बंजारा हक अधिकार की यह महारैली जनपद के हसायन क्षेत्र के ग्राम गिरधरपुर में आयोजित की गई थी।

इस अवसर पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पंचायतीराज व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर से मिडिया ने पंचायत चुनाव, पुलिस एनकाउंटर, बजट और आरक्षण जैसे कई अहम मुद्दों पर सवाल पूछा।

यूजीसी कानून के सवाल पर राजभर ने कहा यह संविधान के दायरे में समानता लाने के लिए लाया गया है। कोर्ट के स्टे पर उन्होंने कहा कि अगर कोर्ट ने रोक लगाई है,तो दोनों पक्ष अपनी बात रखेंगे, जो फैसला आएगा वह सबको मान्य होगा।

हाई कोर्ट द्वारा पुलिस एनकाउंटर के सवाल पर उन्होंने पुलिस का बचाव किया। उन्होंने कहा, "पुलिस का जो काम है, पुलिस सही कर रही है। पंचायती राज मंत्री होने के नाते उन्होंने पंचायत चुनावों को लेकर अहम जानकारी साझा की।

उन्होंने कहा मतपत्र सभी जिलों में पहुंचा दिए गए हैं। मतदाता सूची 28 तारीख तक मतदाता सूची प्रकाशित होने जा रही है। वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाने का काम चल रहा है। मार्च महीने में वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन होगा। चुनाव अप्रैल और मई के महीने में संपन्न हो जाएंगे। जनगणना के जवाब में उन्होंने बताया कि यह काम 2027 में शुरू होगा।