प्रतापगढ़ में सपा नेता गुफरान कुरैशी की तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गूंजे देशभक्ति के नारे
उप्र के प्रतापगढ़ की सदर विधानसभा क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस से पहले सियासी माहौल में देशभक्ति का रंग नजर आया। समाजवादी पार्टी से प्रतापगढ़ सदर विधानसभा के भावी प्रत्याशी बताए जा रहे गुफरान कुरैशी के नेतृत्व में कटरा बाजार से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ की सदर विधानसभा क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस से पहले सियासी माहौल में देशभक्ति का रंग नजर आया। समाजवादी पार्टी से प्रतापगढ़ सदर विधानसभा के भावी प्रत्याशी बताए जा रहे गुफरान कुरैशी के नेतृत्व में कटरा बाजार से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
कटरा बाजार से शुरू हुई यात्रा कटरा चौराहा होते हुए पूरे क्षेत्र में पहुंची, जहां समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली। हाथों में तिरंगा और जुबां पर देशभक्ति के नारे... पूरा इलाका हिंदुस्तान जिंदाबाद और इंकलाब जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा।
प्रतापगढ़ में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगे की शान में निकली यात्रा ने पूरे कटरा क्षेत्र का माहौल देशभक्ति से सराबोर कर दिया। समाजवादी पार्टी से सदर विधानसभा के भावी प्रत्याशी गुफरान कुरैशी के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए।
यात्रा की शुरुआत कटरा बाजार से हुई, जो कटरा चौराहा होते हुए विभिन्न इलाकों से गुजरी। सड़क पर हर तरफ हाथों में लहराता तिरंगा नजर आया। समर्थकों ने पूरे जोश के साथ ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ और ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे लगाए। नारों की गूंज से पूरा कटरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
तिरंगा यात्रा के दौरान गुफरान कुरैशी समर्थकों के बीच मौजूद रहे और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत भी किया।
गुफरान कुरैशी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर भारतीय के दिल में देशभक्ति का जज्बा होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि तिरंगे की शान और देश की एकता के लिए सभी को मिलकर आगे बढ़ना होगा। तिरंगा यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस बल तैनात रहा। यात्रा के चलते क्षेत्र में काफी देर तक देशभक्ति का माहौल बना रहा।




