बरेली: आत्मदाह की घटनाओं के बाद कलेक्ट्रेट में हाई अलर्ट, गेट पर दमकल और पुलिस की तैनाती

उप्र के बरेली जनपद में पिछले एक सप्ताह के भीतर तीन शिकायतकर्ताओं द्वारा आत्मदाह के प्रयास किए जाने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है।

बरेली: आत्मदाह की घटनाओं के बाद कलेक्ट्रेट में हाई अलर्ट, गेट पर दमकल और पुलिस की तैनाती
Published By- Diwaker Mishra

बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट

बरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के बरेली जनपद में पिछले एक सप्ताह के भीतर तीन शिकायतकर्ताओं द्वारा आत्मदाह के प्रयास किए जाने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है।

सोमवार को कलेक्ट्रेट की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया। मुख्य प्रवेश द्वार पर दमकल विभाग के कर्मियों के साथ फायर बाइक और फायर टैंकर तैनात किए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटा जा सके।

एडीएम सिटी अविनाश मिश्रा और सिटी मजिस्ट्रेट ने एलआईयू के अधिकारियों व जवानों के साथ कलेक्ट्रेट गेट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और एलआईयू टीम को आने वाले प्रत्येक फरियादी पर विशेष नजर रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए।