महाराजगंज में निर्माणाधीन पोखरे में नहाने गए 3 बच्चों की मौत, इलाके में फैली सनसनी

उप्र के महाराजगंज जनपद में पोखरे में नहाने गए 4 बच्चों में 3 की मौत होने की खबर सामने आ रही है। 3 बच्चों की मौत निर्माणाधीन पोखरे मे डूबने से मौत हुई।

महाराजगंज में निर्माणाधीन पोखरे में नहाने गए 3 बच्चों की मौत, इलाके में फैली सनसनी
Published By- Diwaker Mishra

महाराजगंज से नवीन मिश्रा की रिपोर्ट

महाराजगंज/जनमत न्यूज़। उप्र के महाराजगंज जनपद में पोखरे में नहाने गए 4 बच्चों में 3 की मौत होने की खबर सामने आ रही है। 3 बच्चों की मौत निर्माणाधीन पोखरे मे डूबने से मौत हुई।

घटना कोठीभार थाना क्षेत्र के मीराबाई वार्ड नं 25 की है। घटना में राजबीर 13 वर्ष, नीतीश 14 वर्ष, रामलखन 15 वर्ष की मौत हुई है।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से बच्चों को पोखरे से निकाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।