अयोध्या: जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में उतरे सपा नेता, जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को दिया ज्ञापन
उप्र के अयोध्या में समाजवादी पार्टी ने रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी पर कथित बुलडोजर कार्रवाई की योजना का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या में समाजवादी पार्टी ने रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी पर कथित बुलडोजर कार्रवाई की योजना का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया।
पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय 'पवन' और महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।
वही समाजवादी पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया कि जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलाने की योजना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने इसे तानाशाहीपूर्ण कार्रवाई बताते हुए सरकार से इस प्रस्तावित कार्रवाई को तत्काल रोकने की मांग की।
पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय 'पवन' ने कहा कि शिक्षा संस्थानों को निशाना बनाना उचित नहीं है और सरकार को कानून के दायरे में निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए।
महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि यदि सरकार ने इस निर्णय पर पुनर्विचार नहीं किया तो समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेगी। इस संबंध में जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया।


