फर्रुखाबाद: निर्माणाधीन मकान में खाद्य रसद विभाग की छापेमारी, मिले कई अवैध सिलेंडर
उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में आबादी के बीच गैस एजेंसी के नजदीक निर्माणाधीन मकान में कई अवैध सिलेंडर मिलने से हड़कंप मच गया है।
फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में आबादी के बीच गैस एजेंसी के नजदीक निर्माणाधीन मकान में कई अवैध सिलेंडर मिलने से हड़कंप मच गया है।
खाद्य रसद विभाग की छापेमारी में एचपी गैस एजेंसी आफिस के नजदीक निर्माणाधीन मकान में कई अवैध सिलेंडर मिले। मामला जनपद के फतेहगढ़ के बकरमंडी का है।
छापेमारी के दौरान खाद्य रसद विभाग की टीम ने इंडेन गैस, भारत गैस और एचपी गैस के कई अवैध सिलेंडर बरामद किए हैं। पूर्ति विभाग ने एक ही मकान से 21 गैस सलेंडरों को बरामद किया है। डीएसओ सुरेंद्र यादव ने कहा जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Janmat News 
