संभल पुलिस ने लूट की घटना का किया सफल अनावरण, घटना में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार
उप्र के संभल जनपद की चंदौसी कोतवाली इलाके के असालतपुर जारई गांव में बीते 23 मार्च की रात्रि को अज्ञात बदमाशों ने एक मकान को अपना निशाना बनाया था जिसमें परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट करना शुरू कर दिया।
संभल से रामव्रेश यादव की रिपोर्ट
संभल /जनमत न्यूज़। उप्र के संभल जनपद की चंदौसी कोतवाली इलाके के असालतपुर जारई गांव में बीते 23 मार्च की रात्रि को अज्ञात बदमाशों ने एक मकान को अपना निशाना बनाया था जिसमें परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट करना शुरू कर दिया।
पीड़ित परिवार से बदमाशों ने नगदी और जेवर लेकर फरार होने लगे तो मौके का फायदा उठा कर परिजनों ने शोर मचा दिया था। मौके से एक बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ कर पीट पीट घायल कर दिया था।
पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था जिसकी पहचान नफीस के रूप में हुई थी। पूछताछ में नफीस ने पुलिस को जानकारी दी जिसके आधार पर जांच पड़ताल की तो की गई वारदात का खुलासा हुआ।
संभल अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप कुमार सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि एक आरोपी बदायूं जनपद के गदर पुरा निवासी रवि को पुलिस मूठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया।
उसके अलावा चंदौसी जीरो पॉइंट से राहुल तथा नफीस को ग्रामीणों ने मौके से पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था लेकिन पुष्पेंद्र उर्फ राजेंद्र निवासी अगवानपुर जनपद मुरादाबाद मुठभेड़ के दौरान फरार होने में कामयाब रहा। जिसमें मौके से घटना में शामिल बाइक एक तमंचा एक खोखा कारतूस तथा नगदी और आभूषण बरामद किए है सभी आरोपियों को जेल भेजा गया है।


