एटा: ब्लैकमेल से आहत युवक ने की गोली मारकर आत्महत्या, पिता बोले- दोषी को मिले सजा
उप्र के एटा जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र के स्वर्णपुरी जाटबपुरा मोहल्ले के 28 वर्षीय युवक आदित्य आत्महत्या मामले में नया मोड आ गया है।
एटा से नंद कुमार की रिपोर्ट
एटा/जनमत न्यूज़। उप्र के एटा जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र के स्वर्णपुरी जाटबपुरा मोहल्ले के 28 वर्षीय युवक आदित्य आत्महत्या मामले में नया मोड आ गया है।
पुलिस ने छोटी बहन जूली पत्नी अनिरुद्ध निवासी लहरा जनपद मैनपुरी की लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी लड़की शिवानी, पिता राकेश, व भाई निवासी हरनावली एटा और बहनोई विमल निवासी फर्रुखाबाद के विरुद्ध, हत्या के मामले में फंसाने की धमकी देने और आत्महत्या के लिए उकसाने, षड्यंत्र की गंभीर धाराओं में षड्यंत्र की गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं, इकलौते बेटे की मौत से परिवार ग़मजदा है। घर में मातम पसरा हुआ है। बिन भाई की दो बहने भाई के जाने से दुखी है और सजा की मांग कर रही है।
दरअसल, स्वर्णपुरी मोहल्ले के रहने वाले आदित्य (28) पुत्र सत्यप्रकाश ने अपने ही घर के कमरे में कनपटी से सटाकर तमंचे से गोली मारकर कर बीते शनिवार की रात्रि 9:47 पर आत्महत्या कर ली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और घटना स्थल का निरीक्षण किया, साक्ष्य संकलित किए।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने रविवार को रात्रि को शिवानी सहित चार नामजदों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। बेटे आदित्य का परिवार रविवार को अंतिम संस्कार शाम चार बजे एटा के भूतेश्वर स्थित मोक्षधाम पर किया है।
मामले से जुड़े ऑडियो सामने आए है जिसमें आरोपी पक्ष द्वारा शादी के नाम पर बैकमेलिंग की जा रही थी। शिवानी के पिता राकेश द्वारा आदित्य को अपनी बेटी की हत्या कर परिवार को फंसाने की धमकी दी जा रही है और गाली गलौज की जा रही है पैसों की डिमांड की जा रही है।
पिता का आरोप है कि शिवानी के परिजन पांच लाख रुपए की डिमांड कर रहे थे और पैसों का इंतजाम नहीं होने पर धमका रहे थे। वहीं मारने से पहले का एक ऑडियो आदित्य का अपने पिता से बात करने का भी सामने आया है जिसमे वह कहता नजर आ रहा की लड़की को राकेश ने भड़का दिया है।
वह मना कर रही है मैं आपका बेटा बनकर लौट के आऊंगा आई लव यू पापा। इस दौरान पिता बेटे को समझते रहे और पैसों के इंतजाम करने की बात कहते रहे। कुछ देर बाद युवक ने फोन काट दिया। पिता ने दोबारा फोन लगाया तब तक वह गोली मार चुका था।
सोमवार को परिवार रात्रि को सामने आया और पूरी दास्तान बताई। हमरा लड़का एक लड़की के चक्कर में फंस गया। उसकी पहले ही शादी हो चुकी है हमे जब पता चला तो हमने मना कर दिया ।फिर इस लड़की ने दूसरी जगह शादी कर ली वहां से भी वह रिश्ता तोड़कर चली आई।
फिर हमारे लड़के के सम्पर्क में आई जब प्रेम प्रसंग शुरू हो गया तो लड़की शिवानी के पिता राकेश ने फोन किया और कहा कि हमें पांच लाख रुपया दो तुम्हारे लड़के के साथ कोर्ट मैरिज कर देंगे। लड़का तुम्हारा हमारी लड़की पर लट्टू हो चुका है और नहीं इंतजाम करोगे अपने पापा से पैसा नहीं दिलवाया लड़की को काट के फेंक देंगे।
इतना कहते ही बाप फफक फफक कर रो पड़ा। 12 तारीख को विमल जो लड़की के बहनोई उसने 10 हजार रुपए डलवाए। जिस दिन लड़का एक्सपायर हुआ उस दिन एक हजार रुपए डलवाए। एक चेन लड़के ने गायब कर ली।
शिवानी ने लड़के को गुलाम बना लिया जो वह कहती थी लड़का वही करता था ।70 हजार रुपए मैं दे चुका हूं जिसकी लड़के ने मार्केटिंग करवाई। मेरे बेटे ने इस बात से गोली मार ली कि अगर पैसा नहीं मिलेगा तो बहन बहनोई और रिश्तेदार परिवार को शिवानी की हत्या के मामले में फंसा देंगे।
छोटी बहन जूली ने बताया कि 19 जून को शिवानी ने दूसरी शादी की थी।चार दिन बाद अपने पति को छोड़ आई ।पहले पति से कब शादी की वह पता नहीं।18 जून को को शिवानी को भाई ने हजारों की मार्केटिंग करवाई,12 सितम्बर को 10 हजार रुपए शिवानी के बहनोई ने डलवाए ।



