बुलंदशहर: हाईवे पर टायर बदल रहे डीजल टैंकर को ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, ड्राइवर की मौत

उप्र के बुलंदशहर जनपद में NH-34 पर भीषण सड़क हादसा होने की खबर है। हादसे में ट्रेलर ड्राइवर की मौत हो गई है जबकि 2 लोग घायल हैं। हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

बुलंदशहर: हाईवे पर टायर बदल रहे डीजल टैंकर को ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, ड्राइवर की मौत
Published By- Diwaker Mishra

बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट

बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद में NH-34 पर भीषण सड़क हादसा होने की खबर है। हादसे में ट्रेलर ड्राइवर की मौत हो गई है जबकि 2 लोग घायल हैं। हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

प्राप्त समाचार के अनुसार बुलंदशहर में एनएच-34 पर जीएसएस पब्लिक स्कूल के पास हाईवे पर पंचर टायर बदल रहे डीजल टैंकर को पीछे से तेज रफ्तार 22 चक्का ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के बाद टैंकर डिवाइडर पार कर पलट गया। हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान केबिन में फंसे ट्रेलर चालक को पुलिस और क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।

हादसे की वजह से हाईवे पर लंबा जाम लग गया। मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन यातायात सुचारू करने में जुटे रहे। हादसा बुलंदशहर के थाना अरनिया NH 34 ईसनपुर के निकट हुआ।