मुजफ्फरनगर में हजारों लीटर शराब व बीयर स्टॉक का विनष्टीकरण, आबकारी आयुक्त ने निर्देश पर हुई कार्यवाही

उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध/अवशेष मदिरा स्टॉक का विनष्टीकरण किया गया।

मुजफ्फरनगर में हजारों लीटर शराब व बीयर स्टॉक का विनष्टीकरण, आबकारी आयुक्त ने निर्देश पर हुई कार्यवाही
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध/अवशेष मदिरा स्टॉक का विनष्टीकरण किया गया।

अपर मुख्य सचिव एवं आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के निर्देशों तथा जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर के आदेशों के अनुपालन में 16 अप्रैल 2026 को विदेशी मदिरा व बीयर के थोक अनुज्ञापनों पर वर्ष 2024-25 के पूर्व निर्मित, अविक्रित एवं वैधता अवधि समाप्त हो चुके स्टॉक को नष्ट कराया गया।

यह कार्रवाई आबकारी नीति 2026-27 के तहत उप आबकारी आयुक्त सहारनपुर प्रभार की देखरेख में जिलाधिकारी द्वारा नामित डिप्टी कलेक्टर (मुख्यालय) एवं जिला आबकारी अधिकारी मुजफ्फरनगर की संयुक्त समिति द्वारा सम्पन्न कराई गई।

कार्यवाही के दौरान संबंधित अनुज्ञापियों के गोदामों में मौजूद हजारों की संख्या में विदेशी शराब की बोतल, अद्धा, पव्वा तथा बीयर की बोतल व कैन को नियमानुसार नष्ट किया गया।

आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से अवैध व एक्सपायर्ड मदिरा के दुरुपयोग पर रोक लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस दौरान जनपद मुजफ्फरनगर आबकारी विभाग के संबंधित अधिकारी गण मौजूद रहे