प्रतापगढ़: मेडिकल कॉलेज की छत से कूदा मानसिक विक्षिप्त मरीज़, मामले की जांच कर रही पुलिस

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में मेडिकल कॉलेज की मानसिक विक्षिप्त मरीज़ के छत से कूदने की खबर सामने आ रही है। घटना का लाइव वीडियो सामने आया है।

प्रतापगढ़: मेडिकल कॉलेज की छत से कूदा मानसिक विक्षिप्त मरीज़, मामले की जांच कर रही पुलिस
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में मेडिकल कॉलेज की मानसिक विक्षिप्त मरीज़ के छत से कूदने की खबर सामने आ रही है। घटना का लाइव वीडियो सामने आया है।

प्राप्त समाचार के अनुसार प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मानसिक रूप से विक्षिप्त मरीज़ गुरुवार दोपहर 3 बजे अस्पताल की छत पर चढ़ गया। युवक ने छत से कूदकर जान देने का प्रयास किया।

सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम उसे सुरक्षित नीचे उतारने में असफल रही। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक को नीचे कूदते देखा जा सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।