चंदौली: अतिक्रमण के खिलाफ चला पुलिस का अभियान, दुकानदारों और वाहन चालकों को दी गई चेतावनी
उप्र के चंदौली जनपद के पीडीडीयू नगर में अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस का अभियान चलने की खबर सामने आ रही है।
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद के पीडीडीयू नगर में अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस का अभियान चलने की खबर सामने आ रही है। पीडीडीयू नगर मे चले इस अभियान में सड़क किनारे लगे ठेला-खोमचा और बेतरतीब खड़े वाहनों को हटाया गया।
इस दौरान ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को भी सख्त हिदायत दी गई। सीओ यातायात कृष्ण मुरारी शर्मा के नेतृत्व में यह अभियान चला। दुकानदारों और वाहन चालकों को सड़क पर अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई।
यातायात प्रभारी सत्य प्रकाश यादव की मौजूदगी में कार्रवाई हुई। दोबारा अतिक्रमण या बेतरतीब पार्किंग मिली तो चालान और जुर्माना होगा। बताया जा रहा है कि यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।




