बुलंदशहर: भारतीय किसान यूनियन का कलेक्ट्रेट गेट पर धरना प्रदर्शन, समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग
उप्र के बुलंदशहर जनपद के भाकियू के कार्यकर्ताओं ने अमेरिका से प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ट्रेड डील का विरोध कर विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया।
बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट
बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद के भाकियू के कार्यकर्ताओं ने अमेरिका से प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ट्रेड डील का विरोध कर विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया।
किसानों का कहना है कि उनकी लंबित समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। धरना देने के लिए मजबूर, प्रदर्शनकारियों ने सरकार और जिला प्रशासन से किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।
किसानों ने ज्ञापन सौंपते हुए बोले मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं। किसानों की प्रमुख मांगों में गन्ना भुगतान, बिजली दरों में राहत, आवारा पशुओं की समस्या और फसलों के उचित दाम शामिल रहीं।

Janmat News 
