चन्दौली: युवक की सोते समय कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या, हत्यारे की तलाश में पुलिस टीमें सक्रिय

उप्र के चन्दौली जनपद में युवक की सोते समय कुल्हाड़ी से काटकर हत्या किए जाने की खबर सामने आ रही है।इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।

चन्दौली: युवक की सोते समय कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या, हत्यारे की तलाश में पुलिस टीमें सक्रिय
Published By- Diwaker Mishra

चन्दौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट

चन्दौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चन्दौली जनपद में युवक की सोते समय कुल्हाड़ी से काटकर हत्या किए जाने की खबर सामने आ रही है।इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।

घटना चकिया कोतवाली क्षेत्र के जोगिया कला गांव की है। प्राप्त समाचार के अनुसार 32 वर्षीय युवक बेचई की सोते समय कुल्हाड़ी से मारकर निर्मम हत्या कर दी गई।

अलसुबह परिजनों ने खून से लथपथ शव देखा तो कोहराम मच गया। सूचना पर चकिया कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जानकारी के अनुसार युवक देर रात खाना खाने के बाद घर के बाहर झोपड़ी मे चारपाई पर सोया था।हत्यारे घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।गर्दन व शरीर पर कुल्हाड़ी के कई वार मिमें हैं।घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी है। हत्यारे की तलाश में पुलिस की टीमें सक्रिय हैं।