बांग्लादेश मुद्दे पर पोस्ट के बाद मुज़फ्फरनगर के युवाओं को धमकियां, शिवसेना युवा इकाई ने DM से की शिकायत

बांग्लादेश में हो रही हिंदुओं की हत्याओं के विरोध में सोशल मीडिया पर आवाज़ उठाना मुज़फ्फरनगर के युवाओं को भारी पड़ता नजर आ रहा है।

बांग्लादेश मुद्दे पर पोस्ट के बाद मुज़फ्फरनगर के युवाओं को धमकियां, शिवसेना युवा इकाई ने DM से की शिकायत
Published By- Diwaker Mishra

मुज़फ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुज़फ्फरनगर/जनमत न्यूज़। बांग्लादेश में हो रही हिंदुओं की हत्याओं के विरोध में सोशल मीडिया पर आवाज़ उठाना मुज़फ्फरनगर के युवाओं को भारी पड़ता नजर आ रहा है। शिवसेना युवा इकाई के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों युवा जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और इंस्टाग्राम के माध्यम से मिल रही लगातार धमकियों को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

युवा नेताओं का आरोप है कि हैरानी की बात यह है कि धमकियां देने वाले कथित तौर पर भारत के ही लोग हैं, जो राष्ट्रविरोधी मानसिकता के तहत डराने का प्रयास कर रहे हैं। शिकायत में कहा गया कि सोशल मीडिया पर सक्रिय ऐसे तत्व युवाओं की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं।

शिव सेना युवा इकाई ने प्रशासन से मांग की कि धमकी देने वालों की शीघ्र पहचान कर उन्हें बेनकाब किया जाए और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर युवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है।