अलीगढ: पुरानी रंजिश को लेकर महिला और परिवारिजनों को जमकर पीटा, आठ लोगो के खिलाफ नामजद शिकायत
उप्र के अलीगढ जनपद में भैंस बाँधने गयी महिला के साथ पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट होने की खबर सामने आ रही है। पूरा मामला थाना बरला इलाके के गाँव उतरा का बताया जा रहा है।
अलीगढ से अजय कुमार की रिपोर्ट
अलीगढ/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ जनपद में भैंस बाँधने गयी महिला के साथ पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट होने की खबर सामने आ रही है। पूरा मामला थाना बरला इलाके के गाँव उतरा का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार आधा दर्जन से अधिक व्यक्तियों ने महिला और उसके परिजनों के साथ मारपीट की। लोगों ने लाठी डंडे और ईंट पत्थर लेकर महिला और परिवारिजनों को जमकर पीटा।
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पीड़ित महिला ने स्थानीय पुलिस से शिकायत में अपने बेटे को झूठे कैस में फंसाने का भी आरोप लगाया है।
पीड़ित महिला ने मारपीट करने वाले महिला पुरुष सहित आठ लोगो के खिलाफ नामजद शिकायत दी है। वही स्थानीय पुलिस ने महिला की शिकायत लेकर पुरे मामले की जाँच शुरू कर दी है। मारपीट में एक व्यक्ति के सर में गंभीर चोट आयी है जबकि कई लोग घायल बताये जा रहे है।



