बलरामपुर: हीट वेब के कारण कस्तूरबा विद्यालय के आठ बच्चियों की हालत बिगड़ी, इलाज जारी

उप्र के बलरामपुर जनपद में कस्तूरबा विद्यालय में गुरुवार को पढ़ाई करते समय क्लास रूम में उस समय कोहराम मच गया जब एक-एक करके कई छात्राएं बेहोश हो गई।

बलरामपुर: हीट वेब के कारण कस्तूरबा विद्यालय के आठ बच्चियों की हालत बिगड़ी, इलाज जारी
Published By- Diwaker Mishra

बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट

बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर जनपद में कस्तूरबा विद्यालय में गुरुवार को पढ़ाई करते समय क्लास रूम में उस समय कोहराम मच गया जब एक-एक करके कई छात्राएं बेहोश हो गई। अचानक तबियत बिगड़ने 8  छात्राओं को  जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिलाधिकारी ने सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में गुरुवार को कक्षाएं चल रही थी।

तभी अचानक गर्मी के कारण छात्राओं की हालत बिगड़ने लगी एवं कई छात्राएं बेहोश होकर क्लास में गिर गई। बच्चियों की हालत बिगड़ते देख वार्डन को सूचना दी गई। वार्डन सुधा मिश्रा ने तत्काल एंबुलेश 108 को बुलाया और सभी छात्राओं को जिला अस्पताल भिजवाया गया।

जिला मेमोरियल अस्पताल आपातकालीन के चिकित्सक डॉ ऋषि श्रीवास्तव ने गुरुवार को बताया कि एंबुलेंस 108 के जरिए कस्तूबा विद्यालय की 8 बच्चियों को अस्पताल लाया गया था जिसमें 3 बच्चियां अचेत अवस्था में थी।

जबकि अन्य 5 बच्चियों की तबीयत बिगड़ी हुई थी जिनका इलाज किया जा रहा है तथा उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि बच्चियों को बिहोशी,उल्टी, सिर दर्द की शिकायत थी जिनका इलाज किया जा रहा है।

जिलाधिकारी विपिन जैन ने बताया कि सूचना मिलने पर डाक्टरों की टीम कस्तूरबा विद्यालय भेज कर स्कूल के अन्य बच्चियों की जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि गर्मी एवं उमस को देखते हुए जिले के सभी कस्तूरबा विद्यालयों में अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए गए है।

उल्लेखीय है कि बलरामपुर जिले में कुल ग्यारह कस्तूबा आवासीय विद्यालय संचालित है जिसमें करीब 1900 बच्चियां रह कर पढ़ाई करती है। इस भीषण गर्मी में इन बच्चियों को पढ़ाई करनी पड़ रही है।

जिले के अन्य सभी स्कूलों में तो बुधवार से अवकाश घोषित हो चुका है लेकिन कस्तूबा आवासीय विद्यालयों में अभी तक अवकाश घोषित नहीं किया गया था जिसके कारण कक्षाएं संचालित हो रही थी ।