मिर्ज़ापुर: विंध्याचल मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच मामूली बात पर मारपीट, पुलिस ने किया काबू

उप्र के मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच मारपीट होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मारपीट पर काबू किया।

मिर्ज़ापुर: विंध्याचल मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच मामूली बात पर मारपीट, पुलिस ने किया काबू
Published By- Diwaker Mishra

मिर्जापुर से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट

मिर्जापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच मारपीट होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मारपीट पर काबू किया।

जानकारी के अनुसार विंध्याचल मंदिर में दर्शन-पूजन करने आये श्रद्धालु आपस मे ही भिड़ गये,जिसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

बताया जा रहा है कि मामूली बात को लेकर मारपीट हुई, जिसके बाद पुलिस दोनों पक्ष को लेकर थाने गई। मारपीट का यह मामला विंध्याचल थाना क्षेत्र का है जिसपर पुलिस ने काबू किया।