उरई: पुलिस के चारों वीर सपूतों को दी गई अंतिम विदाई, शोकाकुल परिवार के साथ लोगों की आंखे हुई नम

हरियाणा के नूह जिले में हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में कर्तव्य के दौरान असामयिक कलंवर ग्रहण करने वाले चार वीर पुलिस कर्मियों की पार्थिव देह रविवार को पुलिस लाइन उरई पहुंची।

उरई: पुलिस के चारों वीर सपूतों को दी गई अंतिम विदाई, शोकाकुल परिवार के साथ लोगों की आंखे हुई नम
Published By- Diwaker Mishra

उरई से सुनील शर्मा की रिपोर्ट

उरई (जालौन)/जनमत न्यूज़। हरियाणा के नूह जिले में हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में कर्तव्य के दौरान असामयिक कलंवर ग्रहण करने वाले चार वीर पुलिस कर्मियों की पार्थिव देह रविवार को पुलिस लाइन उरई पहुंची।

यहां पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह, पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि, जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे, पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी,

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी सहित सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों व कर्मचारियों ने शोक सलामी देकर पुष्प चक्र अर्पित किए।

उत्तर प्रदेश पुलिस का पूरा महकमा उस समय सन्नाटे में तब्दील हो गया, जब उरई कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक सत्यभान सिंह, उपनिरीक्षक मोहित कुमार यादव, आरक्षी अशोक कुमार और सर्विलांस सेल के आरक्षी प्रदीप कुमार के शवों को पुलिस लाइन में रखा गया।

सभी नम आंखों से उनके पार्थिव शरीरों को कंधा दिया। मृतकों के परिजन श्रद्धांजलि देते समय बिलख पड़े, जिससे पूरा माहौल गमगीन हो गया।

पुलिस महानिदेशक मौजूदा समय में अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर आलोक सिंह ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। शोक श्रद्धांजलि के पश्चात सभी चार शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। इस भावुक अवसर पर सभी की आंखें नम थीं, और दिलों ने इन शहीदों की वीरता को सलाम किया।