अमेठी: 30 साल तक तक देश सेवा का इनाम, सेवानिवृत्त सूबेदार को गांव वालों का गौरव भरा सलाम

30 वर्षों तक देश की सरहदों की रक्षा करने वाले उप्र के अमेठी जनपद निवासी भारतीय थल सेना के सूबेदार अनिरुद्ध कुमार पाल सेवानिवृत्त होकर मंगलवार को अपने गांव लौटे,जहां उनका हुआ ऐतिहासिक और भावनात्मक स्वागत किया गया।

अमेठी: 30 साल तक तक देश सेवा का इनाम, सेवानिवृत्त सूबेदार को गांव वालों का गौरव भरा सलाम
Published By- Diwaker Mishra

अमेठी से राम मिश्रा की रिपोर्ट

अमेठी/जनमत न्यूज़। 30 वर्षों तक देश की सरहदों की रक्षा करने वाले उप्र के अमेठी जनपद निवासी भारतीय थल सेना के सूबेदार अनिरुद्ध कुमार पाल सेवानिवृत्त होकर मंगलवार को अपने गांव लौटे,जहां उनका हुआ ऐतिहासिक और भावनात्मक स्वागत किया गया।

दरअसल मंगलवार को अमेठी के मुसाफिरखाना बस स्टेशन पर जैसे ही सूबेदार अनिरुद्ध कुमार पाल पहुंचे,भारत माता के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। परिजनों और क्षेत्रवासियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ पुष्प वर्षा कर फ़ौजी जवान का भव्य स्वागत किया।

बस स्टेशन से गांव तक फूलों की बारिश होती रही। महिलाओं ने आरती उतारी और ग्रामीणों ने उन्हें गर्व और सम्मान के साथ घर तक पहुंचाया।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त सूबेदार अनिरुद्ध कुमार पाल ने कहा मुझे गर्व है कि मैंने 30 साल देश की सेवा की। मैं युवाओं से कहना चाहता हूं कि वे भी भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करें। देश के लिए समर्पण और त्याग की यह तस्वीर युवाओं के लिए प्रेरणा है।