सीतापुर में कच्ची दीवार बनी काल, मलबे में दबकर युवक की मौत; गांव में मातम का माहौल
उप्र के सीतापुर जनपद में कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के नौवा महमूदपुर गांव का है।
सीतापुर से अनूप पाण्डेय की रिपोर्ट
सीतापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के सीतापुर जनपद में कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के नौवा महमूदपुर गांव का है।
बताया जा रहा है कि बांके बिहारी छप्पर के नीचे चारपाई पर सो रहा था, तभी अचानक कच्ची दीवार भरभराकर उसके ऊपर गिर गई। दीवार गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर युवक को बाहर निकाला।
ग्रामीण उसे तत्काल सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है।



