अयोध्या पुलिस लाइन ग्राउंड में पासिंग आउट कार्यक्रम का आयोजन, 199 सिपाहियों की ट्रेनिंग हुई पूरी

उप्र के अयोध्या जनपद में 199 सिपाहियों की ट्रेनिंग पूरी हुई। पुलिस लाइन ग्राउंड में पासिंग आउट कार्यक्रम आयोजित हुआ। डीआईजी सोमेन वर्मा ने रिक्रूट्स की सलामी ली। वर्ष 2025 बैच के सिपाहियों ने 9 महीने की ट्रेनिंग पूरी की।

अयोध्या पुलिस लाइन ग्राउंड में पासिंग आउट कार्यक्रम का आयोजन, 199 सिपाहियों की ट्रेनिंग हुई पूरी
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट  

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद में 199 सिपाहियों की ट्रेनिंग पूरी हुई। पुलिस लाइन ग्राउंड में पासिंग आउट कार्यक्रम आयोजित हुआ। डीआईजी सोमेन वर्मा ने रिक्रूट्स की सलामी ली। वर्ष 2025 बैच के सिपाहियों ने 9 महीने की ट्रेनिंग पूरी की।

सभी रिक्रूट्स को अब विभिन्न स्थानों पर तैनाती दी जाएगी। सिपाहियों ने कर्तव्य और गोपनीयता की शपथ ली। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर डीआईजी सोमेन वर्मा ने बताया कि आज अयोध्या जो जिले हैं जो पुलिस लाइन का प्लेग्राउंड है उसमें 199 आरक्षी जो अन्य ट्रेनिंग थे उनकी पासिंग आउट परेड समारोह था साथ-साथ शपथ ग्रहण समारोह भी था।

शपथ ग्रहण के साथ-साथ यह माना जाता है कि आज से वह लोग एक्टिव सर्विस मतलब रेगुलर ड्यूटीज में रहेंगे। आज से वह अपने देश प्रदेश के लिए अपनी सर्विसेज देते रहेंगे। 199 आरक्षी परेड समारोह में प्रतिभाग किए हैं।

अयोध्या मंडल में कुछ 50 सेंटर्स हैं कल 11088 जो स्टूडेंट हैं वो प्रतिभा करेंगे चयन प्रक्रिया में तो अभी ऑलरेडी एक दिन का एक्जाम ओवर हो चुका है आज और कल मिला के संपन्न हो जाएगा।

सुरक्षा के लिए लगभग लगभग ढाई हजार के ऊपर फोर्स तैनात है अलग से मजिस्ट्रेट से लगातार हमारे जो सीनियर्स ऑफिसर्स हैं और हमारे जो एसएचओ है, हमारे जो फंक्शनिंग सीईओ हैं वह फंक्शनल है। जो हमारी सर्विलांस है वह अलग से निगरानी रखी हुई है। अभी तक की जितनी भी परीक्षाएं हैं सब संपन्न हो गई हैं आगे भी होती रहेगी।