अयोध्या: इंस्पेक्टर पंकज सिंह “मोस्ट एक्टिव पुलिस मैन” से सम्मानित, गुमशुदा व्यक्तियों को खोजने में निभाई अहम भूमिका

उप्र के अयोध्या जनपद के कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर पंकज सिंह को उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए “मोस्ट एक्टिव पुलिस मैन” सम्मान से नवाजा गया है। एडीजी जोन प्रवीण कुमार ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

अयोध्या: इंस्पेक्टर पंकज सिंह “मोस्ट एक्टिव पुलिस मैन” से सम्मानित, गुमशुदा व्यक्तियों को खोजने में निभाई अहम भूमिका
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद के कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर पंकज सिंह को उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए मोस्ट एक्टिव पुलिस मैनसम्मान से नवाजा गया है। एडीजी जोन प्रवीण कुमार ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने महाकुंभ, महाशिवरात्रि और अयोध्या में होने वाले तमाम मेलों व रामनवमी जैसे बड़े धार्मिक आयोजनों के दौरान गुमशुदा व्यक्तियों को खोजने में अहम भूमिका निभाई।

उनकी तत्परता और सक्रियता के चलते कई लोगों को सुरक्षित उनके परिजनों से मिलाया जा सका और आम जनमानस को सुरक्षा व्यवस्था का एहसास दिलाया।

पुलिस विभाग ने उनके इस सराहनीय कार्य को अनुकरणीय बताते हुए सम्मानित किया है। इस उपलब्धि से पुलिस विभाग का मनोबल बढ़ा है और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।