कानपुर देहात: सपा कार्यालय में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती, पूर्व कैबिनेट मंत्री समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

उप्र के कानपुर देहात जनपद के माती स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।

कानपुर देहात: सपा कार्यालय में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती, पूर्व कैबिनेट मंत्री समेत कई दिग्गज रहे मौजूद
Published By- Diwaker Mishra

कानपुर देहात से अखिलेश त्रिवेदी की रिपोर्ट

कानपुर देहात/जनमत न्यूज़। उप्र के कानपुर देहात जनपद के माती स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम में सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक कृपा शंकर सिंह पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ बबलू राजा ने की।

​इस मौके पर पूर्व सांसद राजा रामपाल और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया सहित भारी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए गए मार्ग और पदचिन्हों पर चलने की अपील की।

​वहीं, मीडिया से बातचीत के दौरान जब आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव के सवाल पर पूर्व विधायक कृपा शंकर सिंह पटेल ने कहा कि अभी चुनाव को लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, चुनाव आने दीजिए।

साथ ही, 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली 'इंडिया' गठबंधन की रैली को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि वे ज़मीनी स्तर के नेता हैं और यह राष्ट्रीय नेतृत्व व राष्ट्रीय स्तर का विषय है।