सीतापुर में बड़ा सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस खड्ड में पलटी; एक की मौत कई घायल

उप्र के सीतापुर जिले में बड़ा सड़क हादसा होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं से भरी बस खड्ड में पलट गई। हादसा संदना थाना क्षेत्र के सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर बरगदिया गांव के पास हुआ।

सीतापुर में बड़ा सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस खड्ड में पलटी; एक की मौत कई घायल
Published By- Diwaker Mishra

सीतापुर से अनूप पाण्डेय की रिपोर्ट

सीतापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के सीतापुर जिले में बड़ा सड़क हादसा होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं से भरी बस खड्ड में पलट गई। हादसा संदना थाना क्षेत्र के सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर बरगदिया गांव के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार बाइक को टक्कर मारने के बाद बस अनियंत्रित हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

बताया जा रहा है कि श्रद्धालु आंध्र प्रदेश से आए थे और नैमिषारण्य दर्शन कर लौट रहे थे, तभी यह भीषण हादसा हो गया। बस में सवार 50 से अधिक श्रद्धालु फंसे रहे। 24 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

जेसीबी की मदद से बस को सीधा करने का प्रयास जारी है। मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स मौजूद है। मजिस्ट्रेट सहित भारी पुलिस बल राहत-बचाव कार्य में जुटा है।

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी राजा गणपति आर व पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल मौके पर पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।