फतेहपुर में अंबेडकर जयंती के जुलूस के दौरान बवाल, जमकर चले लाठी-डंडे व लात-घूंसे
उप्र के फतेहपुर जनपद से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव के मौके पर निकले जुलूस के दौरान अचानक बवाल हो गया।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव के मौके पर निकले जुलूस के दौरान अचानक बवाल हो गया।
बताया जा रहा है कि सदर कोतवाली क्षेत्र के बिंदकी बस स्टॉप के पास जुलूस के दौरान कुछ लड़के आपस में ही भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर लाठी-डंडे व लात घूंसे चलने लगे और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बता दें कि ये जुलूस कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर प्रतिमा से निकला था जिसका पूरे शहर में भ्रमण प्रस्तावित था और इस जुलूस में पूरे जिले से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हुई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर पर कुछ लड़के एक-दूसरे पर लाठी-डंडों व लात- घूंसे से हमला करते नजर आ रहे हैं और वहां मौजूद पुलिसकर्मी बीच-बचाव करते नजर आ रहे हैं।

Janmat News 
