शत प्रतिशत रहा अयोध्या के फैज़ाबाद पब्लिक स्कूल का दसवीं का परीक्षाफल, प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने दी बधाई
उप्र के अयोध्या जनपद के लखनऊ हाईवे रोड मुमताज़नगर स्थित फैज़ाबाद पब्लिक स्कूल का CBSE दसवीं का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा।
अयोध्या से आजम खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद के लखनऊ हाईवे रोड मुमताज़नगर स्थित फैज़ाबाद पब्लिक स्कूल का CBSE दसवीं का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। दसवी कक्षा में तनिष्क मौर्या 96% प्राप्त करके प्रथम स्थान पर, वर्षा यादव 94% प्राप्त करके द्वितीय स्थान पर, प्रत्युष सिंह 90% प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे।
जिसमें 10 बच्चों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किये। इस अवसर पर अध्यक्ष जरीना ख़ान, प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार मिश्रा, निदेशक सदफ इक़बाल एवं संयोजिका फिज़ा खान ने छात्रों को बधाई दिया।
प्रबंधक उमर मुस्तफ़ा ख़ान ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिया। छात्रों एवं अभिभावकों ने फैज़ाबाद पब्लिक स्कूल की समिति, शिक्षकों, प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य का विशेष आभार व्यक्त किया जिनके कुशल प्रबंधन में छात्रों ने CBSE में कीर्तिमान स्थापित किया।


