MP-UP मिलकर गढ़ेंगे सुशासन और धार्मिक पर्यटन का नया मॉडल: वाराणसी में बोले CM डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश मिलकर सुशासन, सांस्कृतिक समन्वय और आध्यात्मिक पर्यटन की नई इबारत लिखेंगे। यह बात मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी प्रवास के दौरान कही।

MP-UP मिलकर गढ़ेंगे सुशासन और धार्मिक पर्यटन का नया मॉडल: वाराणसी में बोले CM डॉ. मोहन यादव
Published By- Diwaker Mishra

वाराणसी से उमेश सिंह की रिपोर्ट

वाराणसी/जनमत न्यूज़। मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश मिलकर सुशासन, सांस्कृतिक समन्वय और आध्यात्मिक पर्यटन की नई इबारत लिखेंगे। यह बात मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी प्रवास के दौरान कही।

उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली और प्रगति की कामना की तथा गंगा घाट पर माँ गंगा का पूजन किया। मुख्यमंत्री ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का गहन अध्ययन करते हुए भीड़ प्रबंधन, दर्शन व्यवस्था और मोबाइल ऐप आधारित टोकन सिस्टम का अवलोकन किया।

उन्होंने इसे धार्मिक पर्यटन प्रबंधन का उत्कृष्ट मॉडल बताते हुए उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 के लिए उपयोगी बताया। इस दौरान काशी और महाकाल धाम के बीच व्यवस्थाओं के आदान-प्रदान हेतु एमओयू भी हुआ।

वाराणसी में आयोजित एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026का भी सफल समापन हुआ, जिसमें दोनों राज्यों के बीच औद्योगिक, सांस्कृतिक, पर्यटन और ओडीओपी क्षेत्रों में सहयोग को नई दिशा मिली। सम्मेलन में निवेश, कौशल विकास, हस्तशिल्प और बाजार विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह साझेदारी न केवल आर्थिक विकास को गति देगी, बल्कि स्थानीय उत्पादों और पारंपरिक चीजों को भी बढ़ावा देगी।

सम्मेलन में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और राकेश सचान भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर ओडीओपी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई थी इसमें दोनों राज्यों की प्रमुख जी आई उत्पादों को प्रमुखता से दर्शाया गया था