फतेहपुर जिला चिकित्सालय में साइकिल स्टैंड पर मरीजों से खुली उगाही, CMS ने थमाई नोटिस

उप्र के फतेहपुर के जिला चिकित्सालय में मरीजों से खुली उगाही का मामला उजागर हुआ है। अस्पताल परिसर में बने साइकिल स्टैंड पर निर्धारित शुल्क से ज्यादा वसूली की जा रही है।

फतेहपुर जिला चिकित्सालय में साइकिल स्टैंड पर मरीजों से खुली उगाही, CMS ने थमाई नोटिस
Published By- Diwaker Mishra

फतेहपुर से भीम शंकर की रिपोर्ट

फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर के जिला चिकित्सालय में मरीजों से खुली उगाही का मामला उजागर हुआ है। अस्पताल परिसर में बने साइकिल स्टैंड पर निर्धारित शुल्क से ज्यादा वसूली की जा रही है।

बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल का तय शुल्क 5 रुपये होने के बावजूद मरीजों से 10 रुपये वसूले जा रहे हैं। इतना ही नहीं, रसीद पर दर्ज रेट लिस्ट को मिटाकर मनमानी तरीके से पैसा लिया जा रहा है।

मरीजों की लगातार शिकायतों के बाद सीएमएस राजेश कुमार ने मामले का संज्ञान लेते हुए स्टैंड संचालक को नोटिस जारी कर दिया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर दोबारा ऐसी शिकायत मिली तो संबंधित फर्म को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।

फिलहाल सवाल यह है कि आखिर मरीजों की जेब पर डाका कब तक चलता रहेगा और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई कब होगी?