हरदोई: कार और बाइक सवारों को डंपर ने मारी टक्कर, 2 लोगों की मौत; 4 घायल
उप्र के हरदोई जनपद में कार और बाइक सवारों को डंपर ने टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 4 घायल हो गए।
हरदोई से सुनील कुमार की रिपोर्ट
हरदोई/जनमत न्यूज़। उप्र के हरदोई जनपद में कार और बाइक सवारों को डंपर ने टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 4 घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली शहर क्षेत्र के शारदा नहर पुल से पहले मन्ना पुरवा के पास शादी समारोह से वापस लौट रहे कार और बाइक सवारों को डंपर ने टक्कर मार दी। डंपर की टक्कर लगने सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने डंपर के नीचे फंसे बाइक सवार को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला। घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली शहर पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश में जुटी है।

Janmat News 
