फतेहपुर: पुलिस टीम पर किया गया हमला, 4 पुलिसकर्मियों को लगी चोट; 43 लोगों पर FIR दर्ज
उप्र के फतेहपुर जनपद में पुलिस टीम पर हमला किए जाने की खबर सामने आ रही है। इस दौरान चौकी इंचार्ज की वर्दी फाड़ी गई और ईंट पत्थर से हमला किया गया।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद में पुलिस टीम पर हमला किए जाने की खबर सामने आ रही है। इस दौरान चौकी इंचार्ज की वर्दी फाड़ी गई और ईंट पत्थर से हमला किया गया। इस सम्बन्ध में 43 लोगों पर FIR दर्ज की गई है।
पथराव में 4 पुलिसकर्मियों को चोट लगी है। शराब के नशे में राहगीरों से अभद्रता करने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। काफी संख्या में मौजूद लोग नशे में राहगीरों से अभद्रता व गाली गलौज कर रहे थे। कौशांबी में तैनात हेड कांस्टेबल के कहने पर हमला करने का आरोप है।
इस पथराव में चौकी इंचार्ज प्रमोद सिंह, एसएसआई वृंदावन राय, सिपाही रामप्रकाश और रमाकांत घायल हो गए हैं। इस सम्बन्ध में 13 नामजद और 30 अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज की गई है। घायल पुलिसकर्मियों का बिंदकी सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामला बिंदकी कोतवाली के फरीदपुर मंडराव मार्ग का है।

Janmat News 
