संविदा बिजली कर्मी के घर पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव, परिजनों को दी आर्थिक मदद
अखिलेश यादव ने कहा कि “लापरवाही के कारण ब्रजेश राठौर की जान गई। सरकार को जहां मदद करनी चाहिए, वहां अन्याय किया जा रहा है।” उन्होंने आगे कहा कि पीड़ितों और अज्ञात लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं।
कन्नौज/जनमत न्यूज। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को कन्नौज जिले के ठठिया पहुंचे। उन्होंने संविदा बिजली कर्मी ब्रजेश यादव के परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। अखिलेश यादव ने मृतक के परिजनों को पार्टी की ओर से 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी और सरकार से मृतक की पत्नी को नौकरी देने की मांग की।
अखिलेश यादव ने कहा कि “लापरवाही के कारण ब्रजेश राठौर की जान गई। सरकार को जहां मदद करनी चाहिए, वहां अन्याय किया जा रहा है।” उन्होंने आगे कहा कि पीड़ितों और अज्ञात लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं। पूर्व सीएम ने पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा – “सरकार ने पुलिस को ऐसा बना दिया है कि लोग वर्दी देखकर डरने और छिपने लगे हैं। यह सोती हुई सरकार गरीबों को न्याय नहीं दिला सकती।”
अखिलेश यादव ने भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय के राहुल गांधी को लेकर किए गए ट्वीट पर कटाक्ष करते हुए कहा “पहले इसकी शक्ल तो देखो, फिर इसके ट्वीट पर क्या कहना।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार बनने पर उनकी पार्टी पीड़ित परिवार की पूरी मदद करेगी। ठठिया पहुंचे अखिलेश यादव निर्धारित समय से करीब एक घंटे देरी से पहुंचे। बताया गया कि वे कई अन्य स्थानों पर भी शोक संवेदना व्यक्त करने जाएंगे।

Janmat News 
