कन्नौज पुलिस की मोबाइल चोर गिरोह से मुठभेड़, तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार; 37 मोबाइल बरामद

उप्र के कन्नौज पुलिस की मोबाइल चोर गिरोह से मुठभेड़ होने की खबर सामने आ रही है। मुठभेड़ में एक बदमाश और एक सिपाही गोली लगने से घायल हो गए हैं।

कन्नौज पुलिस की मोबाइल चोर गिरोह से मुठभेड़, तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार; 37 मोबाइल बरामद
Published By- Diwaker Mishra

कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट

कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज पुलिस की मोबाइल चोर गिरोह से मुठभेड़ होने की खबर सामने आ रही है। मुठभेड़ में एक बदमाश और एक सिपाही गोली लगने से घायल हो गए हैं।

यह मुठभेड़ सौरिख के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे लिंक रोड पर हुई है। फायरिंग में पुलिस की जीप भी क्षतिग्रस्त हुई है। घायल बदमाश सहित तीन शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बदमाश और घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्त में आये मोबाइल चोर गिरोह ने जंतर मंतर में हुये प्रदर्शन में कई मोबाइल चोरी किये थे।

सभी शातिर बदमाशों पर इटावा, औरैया, फतेहगढ और मैनपुरी में गैंगेस्टर सहित कई मुकदमे दर्ज है। गिरफ्त में आये बदमाशों में इटावा का राजीव, साहिल और मैनपुरी का जितेंद्र उर्फ भूरा शामिल है।

घायल सिपाही गजेंद्र सिंह सौरिख थाने में तैनात है। बदमाशों के पास से करीब 20 लाख कीमत के 37 मोबाइल बरामद किए गए हैं।