जनता मांटेसरी स्कूल की तिहरी सफलता, रिजल्ट से ओलंपियाड और मॉडलिंग तक लहराया परचम
इन तीनों सफलताओं ने यह साबित कर दिया है कि जनता मांटेसरी स्कूल न केवल शिक्षा बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए भी पूरी तरह समर्पित है।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट —
बहराइच / जनमत न्यूज। बहराइच के जनता मांटेसरी स्कूल इंग्लिश मीडियम में आज का दिन उत्सव जैसा रहा, जब एक साथ तीन बड़ी उपलब्धियों ने स्कूल और पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया।
सबसे पहले हाईस्कूल परीक्षा परिणाम की बात करें तो इस वर्ष स्कूल के सभी 18 के 18 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल कर 100 प्रतिशत रिजल्ट दर्ज किया। इस शानदार प्रदर्शन ने स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों को गर्व से भर दिया है।
दूसरी बड़ी उपलब्धि इंडियन टैलेंट ओलंपियाड में सामने आई, जहां कक्षा 9 की छात्रा जैनब फातिमा ने प्रदेश स्तर पर टॉप कर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया। वहीं कक्षा 7 की छात्रा हुमैरा फातमा को एक्सीलेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया, जो उनकी प्रतिभा और मेहनत का प्रमाण है।
तीसरी उपलब्धि में स्कूल के छात्र फरहान खान ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। पहले ‘मिस्टर बहराइच’ का खिताब जीत चुके फरहान ने अब लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता में ‘मिस्टर आइकॉनिक फर्स्ट रनर-अप’ बनकर एक और उपलब्धि अपने नाम की है।
इन तीनों सफलताओं ने यह साबित कर दिया है कि जनता मांटेसरी स्कूल न केवल शिक्षा बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए भी पूरी तरह समर्पित है। स्कूल की यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के विश्वास का परिणाम है।
कम समय में ही स्कूल ने अपनी एक अलग पहचान बनाते हुए लगातार सफलता की नई ऊंचाइयों को छूने का उदाहरण पेश किया है।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.