एशिया की सबसे बड़ी काऊ सेंचुरी का हुआ लोकार्पण 

एशिया की सबसे बड़ी काऊ सेंचुरी का लोकार्पण भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री पशुधन विभाग एसपी बघेल व उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री पशुधन विभाग धर्मपाल सिंह के द्वारा किया गया।

एशिया की सबसे बड़ी काऊ सेंचुरी का हुआ लोकार्पण 
REPORTED BY - SANJAY KUMAR, PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

मुजफ्फरनगर/जनमत। पुरकाजी के तुगलकपुर कमहेड़ा में भारत ही नहीं एशिया की सबसे बड़ी काऊ सेंचुरी का लोकार्पण भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री पशुधन विभाग एसपी बघेल व उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री पशुधन विभाग धर्मपाल सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर भी रहे मौजूद।
बतादें कि लगभग 5000 गोवंशों की कैपेसिटी की काऊ सेंचुरी मुजफ्फरनगर में बनकर तैयार है। जबकि इस समय लगभग 3000 गोवंश काऊ सेंचुरी में मौजूद है।

मुजफ्फरनगर के पूर्व सांसद और भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री रहे डॉक्टर संजीव बालियान का ड्रीम प्रोजेक्ट आधुनिक सुविधाओं से लैस काऊ सेंचुरी बनकर तैयार हुआ है।