चंदौली में स्टंटबाजों के हौसले बुलंद, वीडियो वायरल; युवकों की पहचान में जुटी पुलिस

उप्र के चंदौली जिले में स्टंटबाजों के हौसले बुलंद हैं। गोधना बाईपास पर स्कॉर्पियो से स्टंटबाजों के खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल हो रहा है।

चंदौली में स्टंटबाजों के हौसले बुलंद, वीडियो वायरल; युवकों की पहचान में जुटी पुलिस
Published By- Diwaker Mishra

चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट  

चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जिले में स्टंटबाजों के हौसले बुलंद हैं। गोधना बाईपास पर स्कॉर्पियो से स्टंटबाजों के खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल हो रहा है।

पूरा मामला सदर कोतवाली और अलीनगर थाना क्षेत्र का है। वायरल वीडियो में चलती गाड़ी की खिड़की से युवक लटके दिख रहे हैं। इस दौरान मोटर वाहन अधिनियम की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। NH-19 पर बाइक स्टंट के बाद दूसरा वीडियो सामने आया है।

सड़क पर अन्य वाहन चालकों की जान भी खतरे में पड़ गई। वायरल वीडियो से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। वीडियो के आधार पर पुलिस युवकों की पहचान में जुटी है। लोगों ने स्टंटबाजों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।