बलरामपुर: आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने पर मुकदमा दर्ज, पूर्व सपा विधायक के भाई ने की थी पोस्ट

उप्र के बलरामपुर जनपद में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने पर मुकदमा पंजीकृत होने की खबर सामने आ रही है। मामला जिले के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र का है।

बलरामपुर: आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने पर मुकदमा दर्ज, पूर्व सपा विधायक के भाई ने की थी पोस्ट
Published By- Diwaker Mishra

बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट

बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर जनपद में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने पर मुकदमा पंजीकृत होने की खबर सामने आ रही है। मामला जिले के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार बलरामपुर सदर से पूर्व सपा विधायक जगराम पासवान के भाई साधु पासवान पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है।

साधु पासवान ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के विरुद्ध अशोभनीय तरीके से आपत्तिजनक पोस्ट की थी। मामले में थाना कोतवाली देहात पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ।

केस दर्जा होने की सूचना पर समाजवादी पार्टी समर्थक थाना कोतवाली देहात पहुंचे और नारेबाजी की। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।